ऋषिकेश : तेज हवा और बारिश से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट 

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : शुक्रवार देर शाम तेज हवा  और  बारिश होने से गेहूं की पक्की हुयी फसल को नुकसान पहुंचा है। छिददरवाला रायवाला ,श्यामपुर क्षेत्र में खेतों में कटी पड़ी कही  बीघा गेहूं की फसल भीग गयी। दरअसल इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर तैयार है। कटाई और मंढाई का कार्य चल रहा है। शुक्रवार शाम तेज तूफान  के साथ बारिश होने से छिददरवाला के शिव सिंह मंद्रवाल, मातवर सिंह सजवाण आदि ने बताया कि वर्षा से उनकी कटी हुई गेहूं की फसल भीग गयी। फसल भीगने से गेहूं के दाने काले पड़ जाते हैं व भूसा सड़ने लगता है।  अचानक आये अंधड़ व वर्षा से काश्तकार फसल को संभाल नहीं पाये । तेज वर्षा से कई जगह खेतों में पानी भर गया है। कही  किसानो ने बताया कि वर्षा से बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल खराब हुई है। विभाग की लापरवाही से काश्तकारों को प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना का भी कोई लाभ नहीं मिल पाता है। ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
ALSO READ:  लेक फेस्टिवल में दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलग-अलग अंदाज

Related Articles

हिन्दी English