ऋषिकेश : “गंगा सेवा रक्षा दल” नगर सुधार समिति ऋषिकेश ने गंगा में दुग्धाभिषेक कर ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर जश्न मनाकर सुख-समृद्धि की कामना की

ख़बर शेयर करें -
  • भारतीय सेना और देश वासियों के सुख समृधि के लिया मां गंगा से कामना की 
  • गंगा सेवा रक्षा दल” नगर सुधार समिति ऋषिकेश  ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर मनाया जश्न, किया दुग्धाभिषेक मां  गंगा में 
ऋषिकेश : (मनोज रौतेला)  गुरूवार को  “गंगा सेवा रक्षा दल” नगर सुधार समिति ऋषिकेश द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर  की सफलता पर त्रिवेणी घाट पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर सेना और देशवासियों के सुख-समृद्धि  की  कामना की गयी.  आयोजित कार्यक्रम   नरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था.  जिसका संचालन डॉक्टर जेटली  द्वारा सफलता पूर्वक आयोजित किया गया । इस दौरान,  भारत माता/ भारतीय सेना के जयकारों से  गुंजा त्रिवेणी घात.  भारत की   बहादुर फौज ने आतंकवादियों के अड्डे ध्वस्त कर एक नयी इबारत लिखी है. देश वासियों का भरोसा बनाये रखा. क्यूंकि सेना की वजह से हम घरों में आराम से रह रहे हैं.  इस दौरान पंडित  नरेन्द्र शर्मा ने कहा,  आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में  आक्रमण कर  बेकसूर 25  भारतीय सैलानियों और एक नेपाली नागरिक  के कतले आम किए जाने का बदला लेकर भारतीय सेना ने  “ऑपरेशन सिंदूर” को सफलता से  मिशन को अंजाम दिया. इस दौरान मौजूद लोगों के द्वारा  नारे लगाये गए…गर्व से कहो भारतवासी वीर महान,      फौजी हमारे देश की शान….सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सफलतापूर्वक अंजाम दिया. भारतीय सेना की बहादुरी से देशवासियों में खुशी की लहर है. यह कार्यक्रम  गंगा सेवा रक्षा दल नगर सुधार  समिति के आह्वान पर कार्यकर्ता, संत महात्मा मातृशक्ति, मां गंगा के तट त्रिवेणी घाट पर एकत्रित हुए थे. इस दौरान, पं० नरेंद्र शर्मा ने कहा आज हम सभी भारतवर्ष की उन्नति, शांति ,प्रगति, विजयश्री हेतु मां गंगा का दुग्ध अभिषेक कर मां गंगा के सामने  शपथ ले कर हम देश की उन्नति के लिए देश के साथ तन मन धन से समर्पित भावना से खड़े हैं.  राष्ट्रीय प्रेम भाव जागृत के कार्यक्रमों के साथ सरकार की नीतियों को मन  से  सहयोग प्रदान करते रहेंगे.   कार्यक्रम में  दल के स्वयंसेवक विजय प्रजापति, धीरज कुमार, दिलीप गुप्ता,सुमित मिश्रा, शंभू रस्तोगी, नवीन चौधरी, रंजीत यादव, विशाल कश्यप, ऋषभ  गौड़,  रेखा राणा, माधुरी शर्मा, रिंकी राणा, कनक बर्थवाल, रश्मि पायल  आदि लोग  उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English