ऋषिकेश : आपातकाल केवल सत्ता का संकट नहीं था, वह संविधान की आत्मा पर किया गया प्रहार था : डॉ निशंक

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बुधवार को  तीर्थनगरी पहुंचे. इस दौरान उन्हूने प्रेस वार्ता को  संबोधित किया.   उन्हूने कहा,  “भारतीय लोकतंत्र के दुर्दांत, दुखद एवं कलंकित अध्याय आपातकाल की 50 वर्ष पूरे होने पर आज भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय ऋषिकेश में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।आपातकाल केवल सत्ता का संकट नहीं था, वह संविधान की आत्मा पर किया गया प्रहार था। आज यह स्मृति हमें यह भी याद दिलाती है कि लोकतंत्र स्वतः सुरक्षित नहीं होता; उसे हर पीढ़ी को अपने बलिदान, सतर्कता और संकल्प से बचाना होता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस विचार का संवाहक है कि संविधान सर्वोपरि है, और राष्ट्रहित सर्वोच्च। इस दौरान उन्हूने कई कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात भी  की उनका जाना हाल.  इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल,  डोईवाला विधायक  बृजभूषण गैरोला, ऋषिकेश जिला अध्यक्ष  राजेन्द्र तड़ियाल, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष  नरेंद्र नेगी  एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English