ऋषिकेश : कांग्रेस ने की मांग…राज्य में उद्योग-धंधों में 70% स्थायी निवासियों की भागेदारी हो और सशक्त भू कानून लाया जाए, सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कांग्रेस पार्टी ने आम जन से जुड़ा हुआ दो बिन्दुओं  पर आधारित अहम मांग की है राज्य हित में… दोनों बिन्दुओं  पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया एसडीम ऋषिकेश के मार्फ़त. पहली मांग उद्योग धंधो में 70% स्थायी निवासियों की भागेदारी हो. गुरूवार को तहसील परिसर में सशक्त भू कानून एवं उद्योग धंधो में 70% स्थायी निवासियों की भागेदारी के संबंध में राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी ऋषिकेश के मार्फ़त ज्ञापन  दिया गया. दोनों नही मांगें  राज्य के लोगों के लिए बहुत जरुरी है.

इस संबंध में महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट एवं श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा की पूर्व की भाजपा की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार द्वारा जो जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम कानून में  संशोधन कर जो आत्मघाती निर्णय लिया गया था और जिसके तहत राज्य के बाहरी लोगों को बिना किसी सीमा के खुली छूट के रास्ते खोले गए थे वह उत्तराखंड के लिए विनाश का रास्ता खोला गया.  उसी के तहत आज जो उत्तराखंड की जमीनों की खरीद फरोख्त की जा रही है वह बहुत ही चिंतनीय विषय हैl

ALSO READ:  UK: MDDA को स्वीकृत मानचित्र निरस्त कर ध्वस्तीकरण कार्यवाही के निर्देश, नामजद FIR में पार्षद पत्नी भी शामिल

इस अवसर  पर महंत विनय सारस्वत  एवं वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा  ने कहा  उत्तराखंड के उद्योगों धंधों में यहां के स्थानीय नौजवानों को 70% रोजगार दिया जाए.  आज ऋषिकेश एम्स जैसे बड़े संस्थान में बाहरी लोगों की संख्या स्थानीय नौजवानो से कहीं अधिक है. आज चाहे किसी भी संस्थान या उपक्रम में देखें तो बाहरी लोगों को स्थानीय से अधिक तरजीह दी जा रही है. जो स्थानीय लोगो के साथ अन्याय  के समान है. ज्ञापन में कहा गया, दूसरी मांग करते हुए कहा गया,  जो व्यवस्था कांग्रेस की प्रथम निर्वाचित सरकार ने बनाई थी उक्त दोनों मांगों के संबंध में हम समस्त कांग्रेसजन आपसे मांग करते हैं कि उत्तराखंड में भूमि को बचाने के लिए एक सशक्त कानून बनाया जाए जल्द से जल्द ताकि उत्तराखंड की भोली भाली जनता की जमीन बड़े-बड़े धन्ना सेठों के हाथों से बचाया जा सके.

इस मौके पर महंत विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, सतीश शर्मा, अरविंद जैन, नीलम तिवारी,चंदन सिंह पंवार, विमला रावत, नि. पार्षद भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, शकुंतला शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, संगठन महामन्त्री ऋषि सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल रावत, रुकम पोखरियाल, बी.एस. पयाल, मंडलम अध्यक्ष सचवीर भण्डारी, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, निर्मला कुमाई, प्रदेश सचिव आईटी बृज बहुगुणा , विक्रम भंडारी, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, मधु मिश्रा, उमा ओबराय, सावित्री देवी, प्रवीण जाटव, परमेश्वर राजभर, किशोर गौड़, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, राम कुमार बतालिया, जतिन जाटव, संजय भरद्वाज, कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा, नटवर श्याम, अशोक कुमार, ओम सिंह पवार,गब्बर केंतुरा, गौरव अग्रवाल, सूरज विश्नोई, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे.

ALSO READ:  देहरादून में गैस एजेंसी मालिक की हत्या के मामले में अपडेट आया, जानें

Related Articles

हिन्दी English