ऋषिकेश : कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल एम्स ऋषिकेश पहुंचा हाल-चाल जानने, चीला दुर्घटना में हुऐ वन कर्मियों का हाल चाल जानने, घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :   कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल एम्स ऋषिकेश में भर्ती चीला दुर्घटना में हुऐ घायलों की क्काषेम  जाना हाल चाल,   साथ ही उनके परिजनों से भी मिले.  कांग्रेस के बरिष्ठ  नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि सोमवार  शाम को हुई भीषण दुर्घटना से सभी आहत हैं ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिये सरकार को उच्चस्तरीय जाँच करनी चाहिये ताकि दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो सके।
रमोला ने बताया कि सभी पाँचों घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि  दो लोग गम्भीर रूप से घायल हैं बाक़ी तीन लोगों के स्थिति ठीक  है ।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एंव कांग्रेस परिवार घायलों और मृतक परिजनों के साथ हैं और हम मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.  घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और सरकार से माँग करते हैं कि दुर्घटना की जाँच हो । आपको बता दें, पांच घायल लाये गए थे एम्स उनमें से 3 को डिस्चार्ज कर दिया है बाकी दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि वन्य जीव प्रतिपालक चीला, (SDO) अभी मिसिंग हैं,  सर्च अभियान जारी है. 
ALSO READ:  ऋषिकेश में मालवीय नगर में दो वाहनों में तोड़ फोड़

Related Articles

हिन्दी English