ऋषिकेश : भोले महाराज के जन्मदिन केक काट कर और 60 एम्बुलेंस चालकों को जैकेट और छाते वितरित कर मनाया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड परिवहन महासंघ एवं पूर्व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने की

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थनगरी में एम्स के बाहर ऋषिकेश चालक एवं मालिक एसोसिएशन के पदाधिकारीयों द्वारा हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज का 70वां जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड परिवहन महासंघ एवं पूर्व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने की कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवती प्रसाद सेमवाल,विख्यात ज्योतिष शास्त्री सोहनलाल रतुड़ी एवं कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र गुलियाल आदि उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई. तत्पश्चात उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष एवं पूर्व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय रावत एवं अन्य अतिथि गणों ने संस्था के 60 चालकों को जैकेट एवं छाते वितरित किए।राय ने कहा की भोले महाराज का वृहद हस्त हम सबके ऊपर है उत्तराखंड प्रदेश ही नहीं अपितु समस्त भारत के जरूरत मंद लोगो को जब भी आपकी जरूरत होती है आप सदेव वहा खड़े मिलते है शिक्षा,चिकत्सा एवं सेवा के क्षेत्र में आपका अतुलनीय योगदान है हम आपके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

ALSO READ:  UK : टिहरी लेक फेस्टिवल शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा

पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवती प्रसाद सेमवाल एवं सोहनलाल रतूड़ी ने कहा की आदरणीय भोले महाराज का सेवा भाव देखकर लगता है कि जैसे कलयुग में स्वयं भगवान ने अवतार लिया हो, दिन हीन एवं गरीबों की सच्ची सेवा का ही फल है आप लगातार प्रगति की और अग्रसर है करोड़ों लोगों की दुआएं आपके साथ है । कार्यक्रम में एंबुलेंस यूनियन के संरक्षक गज्जु खरोला ,राजीव राणा,अध्यक्ष राकेश पोखरियाल सुमित धीमान एवं सदस्य अरुण चौधरी,विक्की जायसवाल , उमा शर्मा, डा चक्रवर्ती असवाल, सचिन, दीप्ति जायसवाल आदि उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK: बेरीनाग के पास उपराड़ा गांव निवासी आदित्य पाठक ने पास की UPSC परीक्षा, 189 वीं रैंक

Related Articles

हिन्दी English