ऋषिकेश : विदेश में मैडल जीता तो कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने घर जाकर किया सम्मानित

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। मंत्री डॉ अग्रवाल ने मिष्ठान खिलाकर होनहार का मुँह भी मीठा कराया।

डॉ अग्रवाल ने नंबर 20 भल्ला फार्म स्थित तजेंद्र सिंह के निवास पहुंचकर परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, अभिभावक व अध्यापक बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का काम करते हैं।डॉ अग्रवाल ने कहा कि 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह ने मलेशिया में 12वीं साइलेंट नाइट कराटे कप प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर तीर्थ नगरी सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि जहाँ 17 देशों के कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर एकत्र हुए हो, वहां पदक हासिल करना आसान बात नहीं है। इस कामयाबी के लिए गजेंद्र सिंह के परिजनों को भी बधाई दी।

ALSO READ:  ऋषिकेश में 2 किशोरियां पकड़ी...बुजुर्ग महिला से हुई चेन चोरी की घटना का खुलाशा

इस मौके पर तजेंद्र सिंह के पिता अमरदीप सिंह, माता राजवीर कौर, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, वरिष्ठ भाजपा नेत्री कमला नेगी, पवन पांडेय, अंजू पूर्वाल, किरण शर्मा, अनुराग शर्मा, शोभा चौहान, सपना पोखरियाल, लीला पोखरियाल, काजल मल, अनिता नेगी, इंदु क्षेत्री, दीपक क्षेत्री, डी एस मल, संगीता पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  ऋषिकेश : गंगा की पवित्रता से समझौता नहीं, DM ने चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

Related Articles

हिन्दी English