ऋषिकेश : ब्लू राइडर साइकिल क्लब सरक्षक संरक्षक कुलदीप असवाल के गंगोत्री साइकिल यात्रा से लौटने पर किया गया भव्य स्वागत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :ब्लू राइडर साइकिल क्लब सरक्षक संरक्षक कुलदीप असवाल के गंगोत्री साइकिल यात्रा से लौटने पर ब्लू राइडर ग्रुप और मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा किया गया भव्य स्वागत ।

ब्लू राइडर साइकिल क्लब संरक्षक कुलदीप असवाल (58वर्ष) व जन्मजय तोमर आज सुबह 8:00 बजे, भद्रकाली के समीप पहुंचने पर कुलदीप ने कहा कि जब वह कोरोना काल के दौरान शुगर से ग्रसित थे तब उन्होंने साइकिल चलाने का निर्णय लिया था और अब पूरी तरह फिट हैं. इसलिए हर व्यक्ति साइकिल का प्रयोग करना चाहिए. जिसके साथ आप भी स्वस्थ रहेंगे, और पर्यावरण भी प्रदूषण मुक्त रहेगा ।

ALSO READ:  ऋषिकेश : जनता की उम्मीदों पर सिस्टम का ‘ब्रेक’ ! कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान के दर्जनों प्रस्ताव फाइलों में दफन !

ब्लू राइडर सदस्य राकेश सिंह एडवोकेट व शैलेंद्र बिष्ट ने बताया कि ब्लू राइडर साइकिल क्लब के संरक्षक कुलदीप असवाल अपनी 6 दिनी साइकिल यात्रा पर ऋषिकेश से गंगोत्री और गंगोत्री से ऋषिकेश लगभग 500 किलोमीटर से ऊपर की यात्रा तय कर आज सकुशल ऋषिकेश पहुंचे हैं वह पर्यावरण संरक्षण की भावना को लेकर और हर व्यक्ति स्वस्थ रहें, इस संकल्प के साथ लंबी दूरी की साइकिल यात्रा करते रहते हैं इस यात्रा में युवा सिकिलिस्ट जन्मजय तोमर ने भी लम्बी दूरी उनके साथ तय की है जो युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, साइकिल प्रचलन बढ़ाने के लिए हमारी सरकारों को हर शहर में सुरक्षित साइकिल पथ का निर्माण करना चाहिए।

ALSO READ:  सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में - चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

इस मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, समाज सेवी योगेश राणा, ब्लू राइडर सदस्य पंकज ब्रेजा, अब्दुल रहमान, बलबीर जैसल, यशपाल चौहान, अजय प्रजापति, प्रकाश डोभाल, लाेकेश मखीजा, मनोज रावत, नटवर श्याम, संजीव गुप्ता, मुकेश कृषाली, नरेंद्र कैंतुरा, राजेश नौटियाल, मनोज डोबरियाल, विकास बखेतिया, महेश सोती, योगेश पाल, सुनील सिंह, जय चौहान, दीपू रतूड़ी, दीपक बडोनी, संजय आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

Related Articles

हिन्दी English