ऋषिकेश भाजपा युवा मोर्चा का पुतला दहन प्रदर्शन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने आज दून तिराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि सनातन संस्कृति और हिंदू आस्था का अपमान किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जाएगा।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल जी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का यह कथित बयान करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है। यह केवल आस्था पर प्रहार नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का अपमान है।उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री बिना शर्त सार्वजनिक माफ़ी नहीं मांगते, तो भाजपा कार्यकर्ता बड़े स्तर पर आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे।पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल जी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की अपेक्षा नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि “देवी-देवताओं का अपमान करने वाली मानसिकता समाज में वैमनस्य फैलाती है। कांग्रेस को इस तरह के विचार रखने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”सिंघल  ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि सनातन की रक्षा के लिए समाज का हर वर्ग एकजुट है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी  ने कहा कि युवा मोर्चा हमेशा धर्म और संस्कृति पर होने वाले हर प्रकार के प्रहार का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करता रहेगा।उन्होंने कहा कि “जब-जब सनातन पर हमला होगा, तब-तब युवा मोर्चा सड़क से सदन तक अपनी आवाज़ मजबूती से उठाएगा।”ध्यानी  ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और मुख्यमंत्री अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण व माफ़ी नहीं देते, तो विरोध प्रदर्शन और तीव्र किया जाएगा।
—————————————————
दून तिराहे पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान “आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं”, “सनातन हमारी पहचान है” जैसे नारे लगातार गूंजते रहे।प्रदर्शन में- जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा,युवा मोर्चा महामंत्री शिवम् टुटेजा, जितेंद्र पाल (पाठी) ,मण्डल महामंत्री नितिन सक्सैना, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगावर सिंह,उपाध्यक्ष मोहित, अमन कालड़ा,अंकुश,विशु पाल, अभिषेक रावत,अंकित चौहान,राजपाल ठाकुर,रवि कुमार,पार्षद राजेश दिवाकर,चंद्रभान पाल , ममता नयाल, रशमि देवी आदि उपस्थित रहे.
ALSO READ:  ऋषिकेश : भगवत प्रसाद मकवाना,  उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, द्वारा नगर निगम ऋषिकेश सभागार में बैठक ली गयी, जानें

Related Articles

हिन्दी English