ऋषिकेश : बड़ी राहत-चारधाम यात्रा के लिए आये हुए पूर्व के सभी यात्रियों का पंजीकरण करवा लिया गया है अब पंजीकरण के लिए पूर्व से आया हुआ कोई यात्री शेष नहीं है:शैलेन्द्र नेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : चार धाम यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. शासन प्रशासन की कई दिन के मशक्कत के बाद अब थोड़ी राहत मिली है. चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को दूरूस्त किए जाने हेतु जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में बेहतर व्यवस्था बनाई जा रही है। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शेलेन्द्र नेगी ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा हेतु आए हुए पूर्व के सभी यात्रियों का पंजीकरण करवा लिया गया है तथा रजिस्टेªशन के लिए पूर्व से आया हुआ कोई यात्री शेष नहीं है।

ALSO READ:  UK : 14वें (पूर्व) उपराष्ट्रपति, भारत जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ परमार्थ निकेतन पहुंचे

सभी धर्मशालाओं, होटलों आदि से सभी यात्रियों का पंजीकरण करवाकर गंतव्य स्थलों हेतु रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम, अग्निशमन, जल संस्थान के सहयोग से पंजीकरण स्थल एवं बस स्टेशन की सफाई एवं धुलाई की गई है। यात्रा हेतु आने वाले नये यात्रियों का तत्काल पंजीकरण करवाया जा रहा है।

Related Articles

हिन्दी English