ऋषिकेश : नूतन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रारंभ से पहले रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रबंधन पर शिक्षक शिक्षकों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : नूतन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रारंभ से पहले रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रबंधन पर शिक्षक शिक्षकों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ शूरवीर सिंह बिष्ट एवं प्रधानाचार्य विशाल शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.प्रधानाचार्य विशाल शर्मा द्वारा उक्त कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को कक्षा प्रबंधन से जुड़ी सभी जानकारी से अवगत कराया गया साथ ही किस तरह से नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा प्रबंधन में निपुणता हासिल कर छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है यह जानकारी भी दी गई. इसके साथ नूतन सत्र में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को नए दायित्व भी दिए गए जिसके निर्वाहन हेतु उनको शपथ भी दिलवाई गयी.
विद्यालय के संस्थापक डॉ शूरवीर सिंह बिष्ट द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को नए सत्र में उत्साह वर्धन हेतु साथ ही उनके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करने हेतु सभी का मार्गदर्शन किया  गया साथ ही पूरे वर्ष उनके कार्यो का रचनात्मक और योगात्मक मूल्यांकन करने को भी निर्देशित किया गया.इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अमित मंगाई एकेडमिक हेड देवेंद्र बिष्ट, स्कूल समन्वयक अमित गांधी तथा अन्य शैक्षणिक स्टाफ आदि मौजूद थे.
ALSO READ:  UK : चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री धामी ने फोन कर दी बधाई

Related Articles

हिन्दी English