ऋषिकेश : सेल्फी लेने के चक्कर में आयुष चीला नहर में हुआ गायब,खोज में जुटी SDRF

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण के मुताब्निक  दिनांक 30.03.2026 को जनपद गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), उत्तर प्रदेश से तीन मित्र—आयुष पुत्र  सुनील कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम महुआ, थाना बाढ़, जिला पटना (बिहार), वर्तमान निवासी सेक्टर-16, पॉकेट-ए, नोएडा।ऋतिक मिश्रा पुत्र  संजय कुमार मिश्रा, उम्र 26 वर्ष, निवासी सी-3/402, पंचशील ग्रीन वन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, थाना बिसरख, जिला गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.)।
श्रुति वत्स पुत्री  देवेंद्र वत्स, उम्र 31 वर्ष, निवासी उपरोक्त,अपनी निजी कार (वाहन संख्या UP16DC-4298, रेनॉल्ट किगर, सिल्वर रंग) से हरिद्वार एवं ऋषिकेश घूमने हेतु आए थे।
घटना के दौरान चीला-ऋषिकेश मार्ग पर कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के समीप चीला नहर के किनारे, आयुष द्वारा नहर के पैराफिट को पार कर अंदर की ओर खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास किया गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर के तेज *बहाव में बह गया।*घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम द्वारा गुर्जर* *बस्ती से चीला बैराज तक राफ्ट के माध्यम से गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।सर्चिंग के दौरान संबंधित क्षेत्र में व्यापक खोजबीन की गई, किन्तु अब तक कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी है। सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
ALSO READ:  ऋषिकेश : शिवपुरी में प्रतिबंधित यूसुफ घाट पर दिल्ली निवासी युवक गंगा नदी में डूबा,SDRF द्वारा सर्च अभियान जारी

Related Articles

हिन्दी English