ऋषिकेश : छिद्दरवाला में पशु मेला…सर्वश्रेष्ठ भैंस का अवार्ड कुलवंत सिंह रावत की भैंस को, गाय का पुरस्कार शुभम बिष्ट की गाय को दिया गया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) शुक्रवार को  ग्राम पंचायत छिद्दरवाला में पशु मेले का आयोजन किया गया. पशु मेले में सर्वश्रेष्ठ भैंस का अवार्ड कुलवंत सिंह रावत  की भैंस को मिला और सर्वश्रेष्ठ दुधारू गाय का पुरस्कार शुभम बिष्ट की गाय को दिया गया. इसके अलावा सभी पशुपालकों को सात्वना पुरस्कार भी दिए गए.इस दौरान पशु चिकित्सा प्रभारी  ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि हर वर्ष यह पशु मेला लगे और अगली बार और भव्य तरीके से इस मेले को लगाया जाएगा. उन्होंने पशुपालकों को पशु की  कैसे  देखभाल की जाए ? उस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और उसके बाद पशु मेले में ग्रामीणों द्वारा लाए गए पशुओं को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान में चयन कर सभी पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया. वही ग्रामीणों ने इस तरह  के मेले को लगाने के लिए आयोजकों  की तारीफ की.

ALSO READ:  मुख्यमंत्री  धामी के निजी आवास, नगला तराई (खटीमा) में होली पर्व पारंपरिक हर्षाेल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया

मेले में मुख्य अतिथि भगवान सिंह पोखरियाल ब्लॉक प्रमुख डोईवाला व सोबन सिंह कैतूरा ग्राम प्रधान व प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता,  पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा, भगवान सिंह मेहर, ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह प्रधान प्रतिनिधि छिददरवाला, उप प्रधान शैलेंद्र रांगढ़ रहे मौजूद.  कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान हरीश कक्कड ने की. कार्यक्रम में इस दरुआअन ब्लॉक पशु अधिकारी अमित कुमार व उनकी पूरी टीम उपस्थित थी.

ALSO READ:  ऋषिकेश :परशुराम चौक पर चापड़ से हमला करने वाले आयुष मित्तल और अनिरुद्ध गुप्ता गिरफ्तार

x

Related Articles

हिन्दी English