ऋषिकेश : अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना ने की गंगा आरती, फिल्माए गए परमार्थ में कुछ शॉट…देखिये इस वीडियो में

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में किया सहभाग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : फिल्म और सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में सहभाग किया।

वीडियो में देखिये आरती करते हुए अमिताभ बच्चन और उनके साथ फिल्म यूनिट-

दुनिया के कई उत्कृष्ट पुरस्कार, शोहरत और उपलब्धियां हासिल करने के पश्चात भी कर्मयोगी जीवन जीने वाले बच्चन ने बड़ी ही विनम्रता और सहजता से परमार्थ निकेतन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। ज्ञात हो कि 26 व 27 मार्च को परमार्थ निकेतन परिसर में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, सह-अभिनेता सुनील ग्रोवर और अन्य कलाकारों ने निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म गुडबाय के कुछ दृश्यों को परमार्थ निकेतन की यज्ञशाला, आश्रम परिसर और बगीचों में फिल्माया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने भारतीय फिल्म जगत बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता और प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र मेगास्टार अमिताभ बच्चन का परमार्थ निकेतन में अभिनन्दन करते हुये कहा कि अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों के माध्यम से अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। बच्चन परिवार ने भारत और भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को रूद्राक्ष का पौधा, रूद्राक्ष की माला और सद्साहित्य भेंट किया।आपको बता दें पिछले सात दिन से अमिताभ बच्चन की फिल्म की शूटिंग जारी है ऋषिकेश और उसके आस पास के क्षेत्र में. फिल्म गुडबाय की शूटिंग चल रही है. 30 मार्च को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, भोपालपानी, थानो क्षेत्र के आस पास और जंगल में फिल्म की शूटिंग की गयी थी. 30 मार्च को ही अमिताभ  रामा पैलेस गए थे FILM देखने.

Related Articles

हिन्दी English