ऋषिकेश :ABVP ऋषिकेश इकाई ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की, विचार गोष्ठी भी हुई आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ऋषिकेश इकाई ने आईसीए कोचिंग सेंटर में झारखंड के मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले भगवान बिरसा मुंडा की पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी कर जयंती मनाई।जिला संगठन मंत्री मनीष राय ने कहा कि बिरसा मुंडा ने भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने शोषक ब्रिटिश औपनिवेशिक व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह मुंडा जनजाति के थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी में वर्तमान बिहार और झारखंड के आदिवासी क्षेत्र में एक भारतीय आदिवासी धार्मिक सहस्त्राब्दि आंदोलन का नेतृत्व किया।

ALSO READ:  UK :छात्रसंघ चुनाव तो हो गए लेकिन ये  "हाफ चाउमीन" का विषय चर्चा में आ बैठा, जानें 

आकाश उनियाल ने बिरसा मुंडा के जीवनी पर विचार रखते हुए कहा कि कि बिरसा मुंडा को उनके जीवन काल में ही महापुरुष का दर्जा मिल गया था, साथ में सालो तक अंग्रेजी के खिलाफ अपने साथियों के साथ लड़ाईयां लड़ी । अंत में बिरसा मुंडा की धर पकड़ के बाद अंग्रेजों ने उन्हें जहर देकर मार डाला।पुषापंजलि कार्यक्रम में जिला संयोजक शुभम शर्मा,नगर मंत्री आकाश उनियाल, राजू सरकार ,अनुज पाल,अंकित तोपवाल,रोहित सोनी,रोहित राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

हिन्दी English