ऋषिकेश: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ हुए जघन्य अपराधों के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, पुतला भी दहन

ऋषिकेश : अभाविप (ABVP) ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में राज्य सरकार संरक्षित अपराधियों द्वारा महिलाओं के साथ किए गए जघन्य अपराधों के विरोध में पीजी कॉलेज ऋषिकेश के निकट कोयल घाटी चौक पर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया गया.
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ यौन शोषण, उनकी सामूहिक अस्मिता का हनन एवं उनके परिवारों पर सुनियोजित अत्याचार राज्य सरकार द्वारा संरक्षित अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। जिला संगठन मंत्री मनीष राय ने सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा हिन्दू घरों से जबरन नाबालिग कन्याओं व महिलाओं के साथ दुराचार,और बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देते है ।अभाविप राज्य सरकार की संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए संदेशखाली के पूरे प्रकरण की उच्च-स्तरीय जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कराई जाये एवं दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाये।
संदेशखाली की महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा एवं उनकी सामूहिक अस्मिता के हनन पर अविलम्ब अंकुश लगाया जाये। अभाविप माँग करती है कि, उन सभी साधनों एवं तंत्रों की सुनिश्चितता की जाये जिससे संदेशखाली की महिलाओं को न्याय मिल सके।पुतला दहन करने वालो में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा, नगर सह मंत्री राजू, अक्षय रावत, अक्षत बिजलवान, ऋषभ चौहान, केशव पोरवाल, मयंक भट्ट, देवराज भट्ट, आदित्य पोखरियाल, विक्की रावत, आयुष चंदोला, अनुपम, महेश जोशी, हितेश भारद्वाज, रिहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



