ऋषिकेश : स्वर्गाश्रम क्षेत्र में की 15वीं भगवान जगन्नाथ संकीर्तन रथ यात्रा संपन्न हुई

ऋषिकेश : स्वर्ग आश्रम स्थित श्री गीता आश्रम के ट्रस्ट के सानिध्य में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा भव्य तरीके से निकाली गई। यह 15 वीं यात्रा थी। आज ही के दिन बहगवां जग्गंनाथ जी यहाँ आश्रम में स्थापित हुए थे। इस अवसर देश विदेश से भक्त, श्रद्धालु पहुंचे थे।
शुक्रवार को यात्रा प्रारंभ से पूर्व भगवान जगन्नाथ जी का पूजन अर्चन कार्यक्रम हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट और स्वामी सवतिमानन्द जी, स्वामी आदित्यानंद जी शकुंतला राजपूत, ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता कार्यक्रम संयोजक भानु मित्र आदि उपस्थित रहे। जगह-जगह पर युवा व्यापार मंडल, भाजपा मंडल, स्थानीय धर्म संस्थाओं, स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट, डालमिया कोठी, स्वामी गुरु चरण दास, स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट प्रबंधक कर्नल श्रीवास्तव सखी जी आदि ने स्वागत किया। वेद निकेतन धाम में यात्रा विश्राम हुआ।यात्रा का समापन गीता आश्रम में हुआ। जिन गणमान्य लोगों में आज मौजूद रहे उनमें से आदेश तोमर, प्रदीप मित्तल एडवोकेट, महामंत्री संत सेवा मिशन, अरविंद नेगी, उमाशंकर, बृजेश चतुर्वेदी, भारत लाल, गजेंद्र नागर, नवीन राना, सभासद, जितेंद्र धाकड़ सभासद, गोपाल अग्रवाल, रामप्रसाद बिजलवान आदि लोगों ने श्रद्धापूर्वक रथ यात्रा में भाग लिया।



