हल्द्वानी : सेवानिवृत्ति एसडीएम के घर से चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : सेवानिवृत एसडीएम के घर से चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामला जज फार्म का है।

शहर के सबसे पॉश इलाके मुखानी थाना क्षेत्र के जज फार्म में चोरों ने एक सेवानिवृत एसडीएम के घर से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। सुरक्षा के लिए रखे गए कुत्ते को भी चोरों ने घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है

पुलिस के अनुसार एसडीएम पद से सेवानिवृत होने के बाद एसपीएस रावत (88 वर्ष) जज फार्म में अपनी पत्नी सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य सुशीला रावत के साथ रहते हैं वह 1992 में रिटायर हुए थे और वर्ष 1979 से 1983 तक हुई हल्द्वानी में बतौर तहसीलदार भी तैनात रहे बुजुर्ग दंपत्ति के बेटा और बहू ऑस्ट्रेलिया और बेटी आगरा में रहते हैं।

ALSO READ:  देहरादून में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने की FIR दर्ज, जांच जारी

बुधवार को जैसे ही उनकी पत्नी जागी तो कमरे में एक बक्सा जमीन में गिरा हुआ था बाहर आकर देखा तो शटर का ताला टूटा भी हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वही सुशीला तिवारी ने बताया कि बक्से में करीब 6 तोले से अधिक सोने के जेवर थे इसके अलावा 40000 की नकदी  जिसमें ₹25000 के ₹500 और बाकी ₹100 के नोट थे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ:  UK : मुनि की रेती ढालवाला की महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह में शिरकत की

Related Articles

हिन्दी English