उत्तरकाशी : सड़क दुर्घटना में रेंजर की मौत, दो वनकर्मी भी घायल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी:  जनपद के संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर रवाड़ा के समीप वन विभाग का वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर करीब 20 मीटर खाई मे जा गिरा। जिमसे रेंज अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस सहित SDRF व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और घायालो को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : भगवत प्रसाद मकवाना,  उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, द्वारा नगर निगम ऋषिकेश सभागार में बैठक ली गयी, जानें

बुधवार दोपहर संगमचट्टी मोटर मार्ग पर उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब वन विभाग का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन में सवार रेंज अधिकारी शंकरानंद भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं एक वन रक्षक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेसक्यू टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर ‌निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं घटना के बाद वन विभाग और परिजनों में मातम छा गया है।

ALSO READ:  नैनीताल: मुख्यमंत्री  धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Related Articles

हिन्दी English