(Video) ऋषिकेश में डिजिटल अरेस्ट होने से बाल बाल बचे पुणे के राम बाबू, जानें मामला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पुणे से पहुंचे ऋषिकेश अपनी निजी और धार्मिक यात्रा पर राम बाबू 
  • ऋषिकेश पहुँचने पर फर्जी फोन कॉल कर डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गयी 
  • सही समय पर अलर्ट नहीं होते तो हो सकता था आर्थिक नुक्सान 
  • खुद भी विडियो जारी कर बताया क्या हुआ राम बाबू के साथ 
  • रिटायर्ड कर्मी, बुजुर्ग लोगों को काफी संख्या में बनाया जा रहा है शिकार फर्जी काल कर 

विडियो देखिये और सुनिए…..राम बाबू नें क्या कहा –ऋषिकेश पुलिस स्टेशन परिसर में

ऋषिकेश :(मनोज रौतेला) ये राम बाबू (७०) महारष्ट्र के पूना या कहें पुणे के रिटायर्ड बरिष्ठ नागरिक हैं. ये अक्सर उत्तराखंड अपनी धार्मिक यात्रा पर आते रहते हैं. इस बार भी कुछ दिनों की अपनी धार्मिक यात्रा के साथ साथ एक शादी में सहभाग करने के लिए पहुंचे हैं. राम बाबू ने   नेशनल वाणी (हिंदी) से बात करते हुए बोले  शुक्रवार को ऋषिकेश में थे, दोपहर में  लक्ष्मण झूला के पास अपने मित्र के घर पर….उस दौरान उनके मोबाइल पर एक काल आती है. अनजान नंबर था….फिर भी उन्हूने उठा लिया. ये सोच कर की पुणे में कोई फेस्टिवल चल रहा था….ये सोच कर वही से किसी का हो सकता है करके….कॉलर ने नाम पूछा तो राम बाबू  ने कहा हाँ मैं ही बोल रहा हूँ.कॉलर ने लोकेशन पूछी तो बताया मैं घर पर नहीं हूँ, ऋषिकेश उत्तराखंड आया हूँ. कॉलर ने कहा,  आपका आधार कार्ड पर किसी ने २० मोबाइल सिम जारी कर लिए हैं.उसने फ्रॉड किया है. इससे बचने के लिए आपको हमारे साथ अधिकारी के साथ बात करनी होगी इत्यादि. काफी प्रश्न किये गए..इस बीच. फिर कहा आपके पास विडियो कॉल आएगा. आपके सामने पुलिस अधिकारी महाराष्ट्र के रहेंगे आपको जो पूछेंगे जवाब देना है. विडियो काल भी हुई फिर आधार कार्ड दिखाते हुए वाकायदा रिकॉर्डिंग करने के लिए बोला गया. काफी देर तक फ़ोन, विडियो काल इत्यादि की प्रक्रिया चलती रही. साथ ही यह भी कहा गया आपको किसी को बताना नहीं है ये, वरना जिसको हम पकड़ना चाहते हैं वह निकल जायेगा. फिर कहा गया आप जहाँ भी जायेंगे वहां से अपनी लोकेशन के बारे में बताते रहना. गुड मोर्निंग, इवनिंग करके आप हमें सन्देश भेजते रहना. उनका मतलब था टच में रहना……

ALSO READ:  ऋषिकेश पहुंचने पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का ट्रक ओनर्स एसोसिएशन एवं विभिन्न परिवहन यूनियनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

फिर  कहा गया कल आपसे बात करेंगे सुबह. आप घर चले जाईये. देर शाम जब राम बाबू रूम पर जब आराम कर रहे थे तब उन्हें कुछ शक हुआ….फिर उन्हूने अपने दामाद को फोन किया जो पुलिस में है. फिर सारी बात बताई उनको. उन्हूने बताया ये फर्जी काल थी. आपको डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश कर रहे थे. ये कैश ट्रान्सफर करवाते आपसे. यह सब सुन राम बाबू ने ईश्वर को धन्यवाद कहा..फिर शनिवार को कोतवाली ऋषिकेश पहुंचे. पुलिस को सारी  बात बताई. ऋषिकेश पुलिस ने कहा,   इस मामले में आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं, साइबर का मामला है. राम बाबू का कहना था खबर लिखे जाने तक, वे लगातार उस नंबर पर मिला रहे हैं लेकिन फ़ोन नम्बर  ब्यस्त जा रहा है…खबर लिखे जाने तक ब्यस्त ही था. राम बाबू की  अभी ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं हो पायी थी. इस दौरान उन्हूने खुद एक विडियो कोतवाली के प्रांगण से बनाकर अपने जानकारों को भेज दिया. जो अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है. ताकि कोई उनके नाम से ठगी की काल न कर सके. उनके जान पहचान, रिश्तेदार इत्यादि लोगों से और समाज को एक जागरूक  सन्देश भी चला जाये…….राम बाबू द्वारा बनाया गया विडियो  ऊपर देख सकते हैं. 

ALSO READ:  UK :नगर निगम ऋषिकेश महापौर की अध्यक्षता में सीवर समस्याओं और खुदी सड़कों के पुनर्निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Related Articles

हिन्दी English