ऋषिकेश पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत..बद्री केदार के दर्शन करेंगे…वीडियो देखिये

कुमाऊं में द्वारहाट भी जाएंगे आश्रम में दर्शन करने बद्री केदार दर्शन के बाद

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत उत्तराखंड की यात्रा पर है। बुधवार को वह जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे वहां से वह सीधे ऋषिकेश पहुंचे हैं। देर शाम उन्होंने दयानंद आश्रम में मां गंगा की  आरती की।

वीडियो में देखिये रजनीकांत को-

आश्रम प्रबंधक गुदानंद रयाल के मुताबिक रजनीकांत ने आश्रम में रात्रि विश्राम किया और गुरुवार यानी आजसुबह बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। आपको बता दे पिछले वर्ष भी अगस्त में दयानंद आश्रम में वे पहुंचे थे। वहीं से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर उहोने अपने कुछ फैन्स के साथ सेल्फी ली।वे इंडिगो की फ्लाइट से शाम 4:00 बजे एयरपोर्ट  पहुंचे थे। एयरपोर्ट पहुंचने पर लोगों ने उनको पहचान लिया और कुछ तस्वीरें भी अपने मोबाइल में कैद की। रजनीकांत ने कहा कि वह बद्रीनाथ केदारनाथ और बाबा जी के द्वाराहाट (अल्मोड़ा) में पड़ता है दर्शन करने जा रहे हैं। इसके बाद  वे मुनी की रेती स्थिति शीशम झाड़ी में दयानंद आश्रम के लिए निकल गए।आज सुबह वे बद्री केदार के दर्शन करने के लिए निकल गए दयानंद आश्रम से.

ALSO READ:  ऋषिकेश :वर्तमान में वैश्विक अशांति के बीच परमार्थ से निकलेगी अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव से ध्यान की किरण, 9 से 15 मार्च के बीच IYF 2026

Related Articles

हिन्दी English