रायवाला : अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त हरिपुर कला से रायवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायवाला : थाना रायवाला पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 125 ग्राम अवैध चरस के साथ किया है गिरफ्तार. मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान दिनांक 11.01.2024 को थाना रायवाला हरिपुरकला क्षेत्रान्तर्गत सपेरा बस्ती जाने वाले रास्ते के पास एक व्यक्ति को शक सन्दिग्ध होने पर रोककर चैक किया गया. अभियुक्त के पास अवैध चरस बरामद हुयी और गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0 06/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/ पता है बिकू नाथ पुत्र बलबीर निवासी सपेरा बस्ती हरिपुरकला रायवाला जनपद देहरादून उम्र-23 वर्ष है.
बरामदगी विवरण-
(1)- अभियुक्त के कब्जे से 125 ग्राम अवैध चरस बरामद होना
पुलिस टीम जिसने गिरफ्तार किया उनके नाम हैं –
1.उ0नि0 बिनेश कुमार ,थाना रायवाला
2.हे0कानि0 336 शहवान अली ,थाना रायवाला
3. कानि0 1161 अनीत ,थाना रायवाला



