रायवाला: हरिपुर कलां में घर में घुस कर 3-4 लोगों ने महिला पर किया हमला दिया लूट की घटना को अंजाम, पुलिस ने किया मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला :रायवाला थाना अंतर्गत हरिपुर कलां में घर में 3-4 लोगों के द्वारा महिला के साथ लूट को अंजाम दिया है.शिकायतकर्ता पूजा कश्यप पुत्री रमेश कश्यप निवासी – हरिपुर कलां थाना रायवाला देहरादून ने थाने मे आकर एक लिखित तहरीर दी कि सुबह के समय जब वह अपने परिवार के साथ अपने घर गंगा कालोनी हरिपुर कलां पर मौजूद थी. समय लगभग 2:30 बजे के आसपास 3-4 अज्ञात लोगों द्वारा हमारे घर में गेट तोडकर अंदर घुस गये और मेरी मम्मी रामरती पर हमला करके कान के सोने के कुंडल,पायल ,नाक की ज्वेलरी और घर का कुछ सामान व कुछ पैसै छीन कर कर भाग गये.

ALSO READ:  UK : बच्चों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, चेहरे पर दिखी खुशी, लायंस क्लब ऋषिकेश को कहा थैंक यू 

शिकायतकर्ता द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष रायवाला द्वारा उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवेदिका के दिये गये प्रार्थना पत्र पर थाना रायवाला पर मुक़दमा संख्या – 42/22 धारा 392 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Related Articles

हिन्दी English