ऋषिकेश भट्टोंवाला क्षेत्र में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन, विधायक ने सुनी समस्याएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश विधानसभा के भट्टोंवाला क्षेत्र में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना।इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से आंतरिक मार्गों के निर्माण हेतु विधायक निधि से 8 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही, क्षेत्र के जंगल से सटे होने के कारण सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पथ प्रकाश के लिए 50 लाइट लगाने की भी घोषणा की।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में श्यामपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक महर, पंचायत सदस्य रविंद्र रमोला, पंचायत सदस्य संजय सिंह राणा, पंचायत सदस्य अर्चना व्यास, पंचायत सदस्य सुहानी थलवाल, मानवेन्द्र कंडारी, गोविन्द महर, माधुरी जुगलान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English