पीआरडी जवान का शव कमरे में मिला, शरीर में गोली लगी हुई मिली

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

एक पीआरडी जवान का शव गोली लगा हुआ कमरे में मिला है। नोएडा में तैनात था पीआरडी जवान ।शहीद प्यारेलाल कॉलोनी में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान का शव मंगलवार रात को उसके कमरे में गोली लगी हालत में पड़ा मिला। घटना गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र की है।पुलिस शुरुआती जांच में मौत का कारण गोली मारकर आत्महत्या मानकर चल रही है।

शहीद प्यारेलाल कॉलोनी में कुलदीप परिवार संग रहता था। उसकी पत्नी और आठ माह की एक बच्ची है। वह पीआरडी जवान के पद पर नोएडा सेक्टर-58 में तैनात था। उसके पिता भी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे अपने कमरे गया था। इसी दौरान कुलदीप ने अवैध असलाह से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इसकी सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। साहिबाबाद सीओ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने सूचना देते हुए कमरे का गेट सरिये से खोला था। घर पर पिता के अलावा चाचा, पत्नी, छोटा भाई था। फोरेंसिंक टीम घटना स्थल से तथ्य जुटा रही है। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कई कोणों से जांच कर रही है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : दिल्ली से ले आई पुलिस टीम महिला को, लक्ष्मण झूला पुलिस ढूंढ रही थी कई दिनों से

कुलदीप के जिस पिस्टल से गोली लगी, वो अवैध थी और मुंगेर की पिस्टल थी। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। पिस्टल कैसे कुलदीप के पास पहुंची? इसकी जानकारी भी कर रही है। डिप्रेशन में था कुलदीप, कहता था बेइज्जती हो जाएगी।पुलिस के मुताबिक कुलदीप ने किसी से कर्जा ले रखा था। इसके चलते वह तनाव में रहता था। इसी के चलते शराब आदि का भी सेवन करने लगा था। परिजनों के पूछने पर बेइज्जती होने की बात कहता रहता था। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में वह डिप्रेशन से भी चला गया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

ALSO READ:  UK : देहरादून में हुए झारखंडी विकास शर्मा मर्डर मामले में दो गिरफ्तार अलग अलग राज्यों से, जानें मामला

Related Articles

हिन्दी English