पिथौरागढ़ : थाना जाजरदेवल पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त हर्ष सिंह खनका को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
पिथौरागढ़ : पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़,  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़  परवेज अली के पर्यवेक्षण में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में  दिनांक- 12.03.2024 को उ0नि0 मीनाक्षी मनराल द्वारा  न्यायालय से धारा-138 NI ACT के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त, हर्ष सिंह खनका निवासी धौनपुरा तहसील व जिला पिथौरागढ़ को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
May be an image of 3 people and text

Related Articles

हिन्दी English