PB : लॉ की छात्रा को सहपाठी ने गोली मार कर किया कत्ल, क्लास रूम में खुद भी किया सूसाइड

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मामला पंजाब के  तरनतारन का है. यहाँ पर एक कॉलेज में क्लास रूम में एक छात्रा की गोली मार कर ह्त्या कर दी. आरोपी भी उसका सहपाठी  ही था, उसने उसके बाद अपने आप को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. मामला, तरनतारन का है.  कस्बा नौशहरा पन्नूआं निवासी हीरा सिंह की 2023 में मौत हो गई थी. उनकी सबसे बड़ी बेटी सुमनप्रीत कौर वकालत की पढ़ाई के बाद स्थानीय अदालत में प्रैक्टिस करती थी.  सुमनप्रीत कौर की तरह छोटी बहन संदीप कौर भी पंजाब कॉलेज ऑफ लॉ (उसमां) में वकालत की पढ़ाई (सेकंड सेमेस्टर) कर रही थी. साथ ही संदीप कौर शहर के नामी वकील राकेश रमन अरोड़ा के साथ बतौर असिस्टेंट काम करती थी.  संदीप कौर पर सहपाठी प्रिंसराज सिंह बुरी नजर रखता था. लड़की द्वारा कई बार मना करने के बावजूद सोमवार की सुबह उसने दोबारा प्रपोज किया. जवाब ना में आते ही युवक ने अपने सैनिक पिता जगजीत सिंह के पिस्टल से पहले संदीप कौर की हत्या की. फिर अपने ही हाथ से खुद की कनपटी पर निशाना साधते हुए गोली मार ली. महज दो सेकंड के दौरान एक तरफा प्यार का अंत हो गया.
जम्मू-कश्मीर-राजस्थान नेशनल हाईवे स्थित गांव उसमां के कॉलेज में दो गोलियों की आवाज ने सनसनी पैदा कर दी।इस वारदात के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी जगबीर सिंह ने कॉलेज की क्लास रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर गहन पड़ताल शुरू कर दी है.इस दौरान सामने आया कि करीब तीन माह से प्रिंसराज सिंह अपनी सहपाठी संदीप कौर को तंग करता आ रहा था.कुछ दिन पूर्व वह संदीप के घर भी प्रस्ताव लेकर गया, लेकिन संदीप कौर ने उसे मना कर दिया. मां हरजिंदर कौर, चाची पवनदीप कौर, बड़ी बहन सुमनदीप कौर ने बताया कि उन्होंने कॉलेज मैनेजमेंट को भी प्रिंसराज की हरकत के बारे में बताया था, लेकिन अनुशासनिक तौर पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. बेटी की इज्जत न उछले, यह सोचकर उन्होंने पुलिस को सूचित नहीं किया, क्योंकि संदीप कौर की दुबई में रहने वाले  युवक से हाल ही में मंगनी हो चुकी थी. Pic CRDT: Internet
ALSO READ:  UK : सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Related Articles

हिन्दी English