पौड़ी : ये सड़क मार्ग 25 से 27 जुलाई तक बंद रहेगा, इस वजह से

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : रेल विकास निगम द्वारा दिनांक 25 जुलाई से 27 जुलाई, 2022 तक पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग में 01 किमी0 में स्थित सेतु की भार वाहन क्षमता का मूल्यांकन किया जाना है। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशों के क्रम में उक्त तिथियों पर सेतु की लाइव लॉड टेस्ट हेतु वाहनों का आवागमन बंद किया जाना है, जिस कारण से दिनांक 25 से 27 जुलाई तक 03 दिवस हेतु पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग बंद होने की दशा में ऋषिकेश-देवप्रयाग-पौड़ी आने वाले वाहन देवप्रयाग-श्रीनगर -पौड़ी मार्ग में संचालित होंगे।

ALSO READ:  एम्स ऋषिकेश में कैंसर योद्धाओं ने साझा किए अनुभव, बोले जागरूकता है जरूरी 

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में रेल विकास निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा यातायात पुलिस द्वारा उक्त सूचना को रूट पर आवागमन करने वालों के संज्ञान में लाने हेतु विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने की कार्यवाही गतिमान है ताकि लोग उक्त तिथियों में संबंधित रूट से आवागमन ना करें।

ALSO READ:  UK : मुख्य सचिव  ने हर्रावला में नवनिर्मित शकुंतला रानी सरदारी लाल ओबेरॉय राजकीय मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण किया

Related Articles

हिन्दी English