पौड़ी : गढ़वाल के 5 बूथों का विस्तारीकरण किया गया है, डीएम जोगदण्डे ने दी जानकारी, ये हैं वे बूथ

Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : विधानसभा-2022 चुनाव हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल के 05 बूथों का विस्तारीकरण किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि जनपद के 02 बूथ क्षतिग्रस्त तथा 03 बूथों में 1250 से अधिक मतदाता होने के चलते सहायक बूथ बनाये गए हैं। कहा इन बूथों का विस्तारीकरण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों के प्रस्तावों को आयोग का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहायक मतदेय स्थलों में तत्काल बीएलओ की नियुक्ति करते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

ALSO READ:  उत्तरकाशी : धराली आपदा उपरांत SDRF की संयुक्त टीम द्वारा खीर गंगा उद्गम स्थल तक की गई उच्च स्तरीय रैकी एवं भौतिक निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि विधानसभा चैबट्टाखाल, लैंसडाउन तथा कोटद्वार के बूथों का परिवर्तन किया गया है। कहा कि चैबट्टाखाल 49- खाल्यूंडांडा मतदेय स्थल भवन का नाम राउमावि खाल्यूंडांडा तथा कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत 11-पदमपुर सुखरौं का परिवर्तन कर गुरुरामराय पब्लिक स्कूल पदमपुर सुखरौं कक्ष संख्या-4 हो गया है।

ALSO READ:  ऋषिकेश नगर निगम उत्तराखंड की विभूतियों को भूल चुका है: उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा

वहीं 1250 से अधिक मतदाता होने के चलते लैंसडाउन विधानसभा के अंतर्गत लैंसडाउन-08 का सहायक मतदेय स्थल लैंसडाउन कक्ष संख्या-2, कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत 12- पदमपुर कक्ष संख्या-4 का सहायक बूथ 12अ पदमपुर कक्ष संख्या-5 तथा 119 कलालघाटी प्रथम दक्षिणी भाग का सहायक बूथ 119अ कलालघाटी कक्ष संख्या-2 को बनाया गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में 944 बूथों में 03 बूथ बढ़ाये गए हैं, वर्तमान में कुल 947 पोलिंग बूथ स्थापित किये गए हैं।

Related Articles

हिन्दी English