ऋषिकेश : विद्या मंदिर के छात्र छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सुना

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : विद्या मंदिर के छात्र छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सुना।

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सभी छात्र-छात्राओं ने आज ध्यानपूर्वक सुना । देश के श्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में लाईव कार्यक्रम के दौरान कहा कि बच्चों के एग्जाम प्रेशर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार के रोल पर बात की. उन्होंने कहा कि अक्सर परिवार के लोग और टीचर प्रेशर देते हैं. वहीं, तीसरा कारण खुद के द्वारा ज्यादा प्रेशर लेने को वजह बताया।

ALSO READ:  ऋषिकेश में संत महात्मा और विद्वान् जुटे अखिल भारतीय धर्म संघ के उत्तराखंड प्रान्त के तत्वाधान में

विद्यालय के ओजस्वी प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कार्यक्रम के समापन पर खा कि परीक्षा पे चर्चा 2024 केवल परीक्षा के तनाव और मानसिक परिस्थिति से जुड़ा हुआ ही नहीं है बल्कि इसमें युवाओं को किस तरह के अवसर मिलेंगे, आने वाले समय में विकसित भारत होने तक छात्रों का क्या योगदान रहेगा, इसलिए सभी विद्याभारती के विद्यामंदिरो पर समाज के उत्कृष्ट भईया बहिन भविष्य निर्माण में सहायक है,इस वर्ष भी आप बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे ऐसा हमारा आपके प्रति विश्वास है ,जिसे आप इस वर्ष में बोर्ड परीक्षा में मजबूती से दिखाएंगे।

ALSO READ:  UK : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून से जुड़े मामलों को लेकर बैठक हुई

साथ ही सभी को आगामी होने वाली बोर्ड परीक्षा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राएं, विद्यालय परिवार और अभिभावक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English