यूपी : पं०दीन दयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथि पर सुल्तानपुर में भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि..

पं.दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही सरकार : डाॅ आरए वर्मा

ख़बर शेयर करें -

सुलतानपुर/एकात्म मानव दर्शन’ के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने सुपर मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण व विकास पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल जी के सपनों को साकार कर रही है।उनके अंत्योदय के चिंतन का असर आज दिखता है।क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने कहा‌ पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है।नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों व दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,चन्दन नारायन सिंह,डॉ वीपी सिंह,इन्द्रदेव मिश्रा, डॉ अनुराग पाण्डे,प्रवीण मिश्रा, विनोद मिश्रा,अनुज सिंह, राम चरित पाण्डे,दीपांकुश चित्रांश, प्रदीप मिश्रा,रचना अग्रवाल,रीना जायसवाल,राज कुमार सोनी, मुन्ना सोनी,अजय विक्रम सिंह, बृजेश वर्मा,लालेन्द्र सिंह,आशीष मिश्रा,बृजेश मिश्रा, मोहित साहू, सचिन अग्रहरि,मनीष साहू, सतनाम सिंह,राम अवध जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English