उत्तराखंड में यहाँ पर शिक्षिका का वेतन रोकने और निलंबन के दिए आदेश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज ने ग्राम बगड विकासखण्ड पोखडा में चौपाल लगाकर जनता की शिकायतों का निराकरण किया गया। आयोजित चौपाल में क्षेत्र के पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, आशा कार्यकत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम की सूचना पूर्व में ही खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा को दे दी गयी थी किंतु खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखरा स्वयं उपस्थित नही हुए। जिसके चलते डॉ0 भारद्वाज ने प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा विवेक रावत का शासकीय कार्य में बाधा, जनहित में किये गये कार्य की अनदेखी, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर वेतन रोकने का आदेश दिया।

ALSO READ:  UK :टिहरी के धनोल्टी क्षेत्र अंतर्गत आलमस तिराहे के पास टैक्सी पलटी

इसके साथ ही उन्होंने लक्ष्मी चौहान प्र० प्र०अ० रा० प्रा० वि० मयालगांव विकासखंड पोखड़ा पर सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, जनहित में कार्य न करने, कर्तव्य निवर्हन में लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही करते हुए जांच पूरी होने तक उन्हें कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) पोखरा में संबद्ध करने के आदेश दिए है।

ALSO READ:  UK : लीलम व बोगड्यार में BSNL टावर हो गए क्रियाशील, धरातल पर दोनों में नहीं है सिंगनल दो साल से शो पीस बने हुए हैं

Related Articles

हिन्दी English