नरेन्द्र नगर : सिद्ध पीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के पांचवें दिन उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने दी अपने गीतों की प्रस्तुतियां, गीतों पर झूमने को मजबूर हुए युवा

पहली बार चाका में पहुंचने पर समिति व क्षेत्रीय लोगों ने की प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नरेन्द्र नगर : चाका इलाके में श्री सिद्ध पीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के पांचवें दिन उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक गढ़ रत्न नरेन्द्र  सिंह नेगी ने दी अपने गीतों की प्रस्तुतियां. इस दौरान गीतों पर झूमने को मजबूर हुए युवा. पहली बार चाका में पहुंचने पर समिति व क्षेत्रीय लोगों ने की प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत.
मेले भारतीय संस्कृति, ग्रामीण संस्कृति की आत्मा होते हैं.  14 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित श्री सिद्ध पीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के पांचवें दिन उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व उनकी टीम ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दी। जिसका पंडाल में बैठे श्रोताओं ने खूब लुफ्त उठाया। नेगी दा के गीतों पर समिति व अन्य लोग खूब झूमतु हुए दिखाई दिए। गुरुवार को मेले के पांचवें दिन का शुभारंभ प्रसिद्ध लोक गायक नेगी दा ने गणेश वंदना से की जिसका पंडाल में बैठे श्रोताओं ने तालिया से स्वागत किया। इसके बाद नेगी दा ने एक-एक करके कई गीतों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें त्वीछै त्वीछै मेरी सौज्डया लैक…. फ्योली बैलु की बुराशं बोलु….. वोटुवा बैलेणा वोटुवा बैलेणा….. कुछ त खास ह्वलु मै मा….. टिहरी डूबण लग्यूंछ बेटा डाम का खातीर….. बांज आयारु का बैण खिल्यु बुरांश कनु…… मेरु रस्मीरुमैल ऐजाणु खेल्येलु….. के साथ ही युवाओं की फरमाईस पर कई गीत गाये। जिसका पंडाल में बैठे श्रोताओं ने खूब लुफ्त उठाया। नेगी दा गीतों पर पंडाल में बैठे युवा खूब झूमे व डांस किए।
वहीं पुलिस प्रशासन को भी व्यवस्था बनाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इस अवसर पर समिति द्वारा नेगी दा व उनकी टीम को स्मृति चिन्ह के रूप में श्री सिदु पीठ कोटेश्वर महादेव की फोटो भेंट की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष गिरीश बंठवाण, दिनेश उनियाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष धन सिंह सजवाण, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष चतर सिंह, प्रधान अनिल कुमार, पूर्व प्रधान चंदन सिंह पायल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मकान सिंह चौहान, महिपाल सुरियाल, दिनेश उनियाल, मुनेंद्र उनियाल, जीतराम उनियाल, शेर सिंह पायल के साथ ही नेगी दा के गीतों को सुनने के लिए दूर दराज क्षेत्र से पहुंचे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी था। वहीं दूसरी ओर महिलाओं एवं बच्चों ने मेले में खूब खरीदारी की व बच्चों ने मिकी माउस एवं चरखी का खूब लुफ्त उठाया।
ALSO READ:  UK : चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English