डोईवाला : भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में चलाया NSUI ने हस्ताक्षर अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला :  शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए एनएसयूआई ने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।

एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा की राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा विभिन्न प्रदेशों से होकर गुजर रही है और इस यात्रा का मकसद है देश की समस्याओं को उठाना जैसे बेरोजगारी, महंगाई और देश में भाई चारा। राहुल गांधी पूरे देश में सभी धर्मों के लोगो से मिल रहे है और सभी की समस्या सुन रहे है। भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है उसी के संदर्भ में डोई upवाला डिग्री कॉलेज में भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमे कई सो छात्र छात्राओं ने समर्थन किया है। हस्ताक्षर अभियान में सावन राठौर, हिमांशु, मनीषा, हरमन प्रीत कौर, शोएब अली, अशद, संजू ठाकुर, वशाली, आदि मौजूद रहें।

Related Articles

हिन्दी English