टनकपुर से तख्त श्री नांदेड़ साहिब तक नई रेल सेवा शुरू-उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून :  देवभूमि उत्तराखंड और सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। टनकपुर (उत्तराखंड) से तख्त श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) तक नई रेल सेवा की शुरुआत को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से अब देश के प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक नांदेड़ साहिब की यात्रा उत्तराखंड के हजारों श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगी।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल उत्तराखंड के सिख समुदाय और श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है, बल्कि प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर से चलने वाली इस रेल सेवा से तराई क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह रेल संपर्क सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हुए उत्तराखंड को राष्ट्रव्यापी धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर और सशक्त रूप से स्थापित करेगा।प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत है। नई रेल सुविधा उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करते हुए व्यापार, पर्यटन एवं सांस्कृतिक यात्राओं को भी प्रोत्साहित करेगी।
ALSO READ:  UK : ऋषिकेश महापौर  शम्भू पासवान पहुंचे त्रिवेणी घाट, नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English