ऋषिकेश: गंगानगर में सुरक्षा का नया कवच: 10 नए CCTV कैमरों से बढ़ी निगरानी

ऋषिकेश : गंगानगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आज 10 नए CCTV कैमरे लगाए गए। यह पहल क्षेत्र की पार्षद संध्या एकांत गोयल द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से पूरे वार्ड में चरणबद्ध तरीके से CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन नए कैमरों के लगने के बाद अब लगभग पूरा गंगानगर वार्ड कैमरों की निगरानी में आ गया है, जिससे संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा और किसी भी संभावित घटना को समय रहते रोका जा सकेगा।उन्होंने जानकारी दी कि आरपीएस स्कूल के बाहर भी विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी, ताकि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और अभिभावकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पार्षद संध्या ने कहा कि क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के लिए आगे भी इसी तरह के कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने गंगानगर की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग और आशीर्वाद से ही क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और वार्ड को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास जारी रहेगा।हनुमंतपुरम विकास मंच के अध्यक्ष के के सचदेवा ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गंगानगर की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल व उनके प्रतिनिधि एकांत गोयल निरंतर गंगानगर के विकास की ओर कार्य कर रही है जो की सराहनीय है ।



