नेशनल लेवल के 4 तैराक गिरफ्तार, नर्स के साथ गैंग रेप के आरोप में भेजे गए जेल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिल्ली के रहने वाले राष्ट्रीय स्तर के 4 तैराकों पर एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स से गैंगरेप का आरोप लगा है और उन्हें बेंगलुरु के संजय नगर थाने की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।पीड़िता ने मंगलवार को ही इन तैराकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने यह ऐक्शन लिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप की वारदात 24 मार्च को हुई थी।पीड़िता नर्स पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मेडिकल परीक्षण में पीड़िता के साथ रेप और मारपीट की पुष्टि हो गई है।

22 वर्षीय युवती ने कहा कि आरोपियों में से एक रजत से उसकी एक डेटिंग ऐप पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए और अकसर बात होती रहती थी। पीड़िता ने कहा कि रजत ने उसे एक होटल में डिनर के लिए बुलाया था। इसके बाद वह उसे अपने रूम पर ले गया, जहां उसके तीन साथी भी रहते थे। पीड़िता ने कहा कि वह जब रजत के साथ कमरे पर पहुंची तो चारों तैराकों ने उसके साथ रेप किया। चारों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के करीब है और उनकी पहचान रजत, शिव राणा, देव सरोहा और योगेश कुमार के तौर पर हुई है। चारों तैराक दिल्ली के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये चारों तैराक बेंगलुरु में ट्रेनिंग ले रहे थे। केस दर्ज किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

पीड़िता ने कहा कि गैंगरेप की वारदात के बाद चारों युवकों ने उसकी पिटाई भी की थी। नर्स ने बताया कि उसने सुबह के वक्त अपने दोस्तों को कॉल किया, जो वहां पहुंचे और उसे बचाकर ले गए। इसके बाद पीड़िता ने संजयनगर पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से दो लोग रजत और शिव राणा बीते तीन महीनों से शहर में रह रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही उनके दो और दोस्त देव सरोहा और योगेश कुमार वहां तैराकी सीखने के लिए पहुंचे थे।मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है।

Related Articles

हिन्दी English