नरेन्द्र नगर : भाजपा मंडल महामंत्री रमेश सिंह पुंडीर पहुंचे गुलर दोगी में स्कूल के वर्शिकोत्स्व में, बोले शिक्षा ही बच्चे का भविष्य तय करती है

नरेन्द्र नगर :शिक्षा ही किसी भी बच्चे का भविष्य तय करती है…यह बात भाजपा मंडल महामंत्री ग्रामीण नरेन्द्र नगर रमेश सिंह पुंडीर ने कही. वे एक निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने गूलर दोगी पहुंचे थे. पहाड़ी ग्रामीण दूर दराज इलाके में शिक्षा की अलख जलाने में लगा हुआ बिशम्भर दत्त मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मां प्रज्ञा की अध्यक्षता में कार्यकर्म संपन्न हुआ…जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और बच्चों को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया. रमेश सिंह पुंडीर द्वारा स्कूल के फाउंडर विकाश रयाल को इस दौरान रुद्राक्ष का पौधा भी भेंट कर शुभकामनाएं दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



