देहरादून : नंदा देवी सम्मान चयन करेंगी स्पीकर ऋतु खंडूडी

Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : सात वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में नवीन अग्रणी भूमिका निभाने वाली उत्तराखंडी महिलाओं को दिया जाने वाला देवी नंदा सम्मान इस वर्ष वीरता और पराक्रम की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जायेगा|

इस निमित्त सम्मानित होने वाली महिलाओं का चयन प्रदेश के विशिष्ट महानुभाव कर रहे हैं। चयन समिति की अध्यक्षता उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड भूषण करेंगी। शुक्रवार को इस सन्दर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सासंद तरुण विजय ने ऋतु खंडूडी से भेंट की|

ALSO READ:  श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2025...भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु विधिवत  पूजा अर्चना पश्चात बंद हुए

समिति में प्रदेश के शिखर बौद्धिक व्यक्तित्वों में पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, कुलपति दून विवि डॉ सुरेखा डंगवाल, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय मिनाक्षी जैन, संगठन, संयुक्त सचिव सीबीएसई, उत्तराखंड
जयप्रकाश चतुर्वेदी हैं|

ALSO READ:  ऋषिकेश : माँ लक्ष्मी महाआरती एवं प्रथम विवाह योग्य वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक प्रेमचंद अग्रवाल

नामांकन 25 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं| पुरस्कार समारोह में केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री  प्रतिमा भौमिक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और डॉ सैयद फारूक (प्रमुख हिमालय वैलनेस) मुख्य अतिथि होंगे।

Related Articles

हिन्दी English