यूपी : नागपँचमी के दिन नाग देवता की पूजा अर्चना करने से बरसती है भोलेनाथ की कृपा : प्रवीण अग्रवाल

सुल्तानपुर में परंपरागत ढंग से मनाया गया नागपंचमी का पावन पर्व : प्रवीण अग्रवाल

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नागपंचमी का पर्व शहर समेत जिले भर में उल्लासपूर्वक परंपरागत ढंग से मनाया गया। घर-घर नागदेवता पूजे गए। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान एवं विविध क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लोक परंपरा के अनुसार गांव-शहर में मेले आयोजित किए गए। बच्चों ने गुड़िया पीटी।आपको बताते चलें शहर के शाहगंज इलाके में परंपरागत ढंग से नाग महोत्सव की शुरुआत देर शाम हुई। नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल सहित नगर के सम्मानित जनों ने विधि-विधान से नागदेवता की पूजा अर्चना की। मेले में बच्चों का उल्लास देखने लायक था। चौराहे पर बच्चों ने गुड़िया पीट लोक परंपरा निभाई। पूरे चौक क्षेत्र में हर तरफ भोले नाथ के जयकारे लग रहे थे।नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि सुलतानपुर में नागपंचमी का त्यौहार हर साल इसी तरह धूम धाम से मनाया जाता है,आज के दिन नाग देवता की पूजा अर्चना होती है और जो भक्त इस पर्व को बेहतर ढंग से मनाता है उस पर सीधे बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है।

ALSO READ:  गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प कलश यात्रा...त्रिवेणी घाट पर संत महात्माओं ने यात्रा से पूर्व दिवंगत आत्माओं की आत्म शांति के लिए किया गया विशेष अनुष्ठान दी गई श्रद्धांजलि

Related Articles

हिन्दी English