UK : IYF 2026 को लेकर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने मुलाकात GMVN MD प्रतीक जैन से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :शुक्रवार को  GMVN  गंगा रिसोर्ट में 16 मार्च से 22 मार्च तक होने वाले अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती ढालवाला नीलम बिजल्वाण की MD GMVN प्रतीक जैन के साथ मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों विस्तृत चर्चा की. कैसे महोत्सव को प्रभावी और भव्य बनाए जाये. नीलम बिजल्वाण ने जानकारी देते हुए कहा, “आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जो की दिनांक 16 मार्च से 22 मार्च तक जीएमवीएन कैलाश गेट मुनिकीरेती में आयोजित होने जा रहा है, के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक श्री प्रतीक जैन जी के साथ विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के आवागमन, क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि यह महत्वपूर्ण आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके और क्षेत्र की गरिमा के अनुरूप व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा सकें।”
ALSO READ:  UK :शानदार...मुनि की रेती में Kite Festival का पहली बार आयोजन, DM ने किया शुभारम्भ

Related Articles

हिन्दी English