मुनि की रेती : कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल के जन्मदिवस पर की गई विशेष हवन व महिला गंगा आरती

ख़बर शेयर करें -
  • गंगा मैया का भी मिला कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल  को आशीर्वाद
  • दूरगामी कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल  को समर्पित महिला गंगा आरती
मुनि की रेती :  ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट द्वारा महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल  के जन्मदिवस  पर की विशेष गंगा आरती। इस विशेष अवसर पर विशेष प्रार्थना पूजा व कामना की गई कि ईश्वर व गंगा माँ कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियालजी को शक्ति दें और स्वस्थ रखें इसके साथ ही महिला साधकों ने हवन कर आहुतियां दी।
पंडित हरिओम शर्मा ज्ञानी  ने कहा कि मुझे विश्वास है कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल नेतृत्व में उत्तराखंड में समृद्धि लौटी है।  लोगों के मुद्दों को हल किये गये । गंगा मैया आपके साथ है। कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल  कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को मिली। डॉ ज्योति शर्मा  ने कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल  को शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की है।  इसी क्रम में ऋषिकेश गंगा आरती की गंग सबलाओं ने नारी शक्ति व नेतृत्व को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों को सराहा व सरकार की विभिन्न योजनाओं को बढ़ावा देने हेतु शृद्धालुओं से जन संकल्प करवाया। महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी, रीना उनियाल, ज्योत्साचार्य सोनिया राज, डॉ. ज्योति शर्मा, और गायत्री, वंदना, पुष्पा शर्मा, गंगा दास आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।

Related Articles

हिन्दी English