मुनि की रेती : जान जोखिम में डाल बचाई गायों की जान..एसडीआरएफ व नगर पालिका के संयुक्त प्रयासों से बची गाय की जान

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :एसडीआरएफ ढालवाला की टीम एवं नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के संयुक्त प्रयास से बाढ़ में फंसी दो गायों की जान बचाई गई। साथ ही पार्किंग में खड़े कांवड़ वाहनों को बाहर किया गया।

गौरतलब है कि बीते सोमवार से लगातार बारिश के कारण नदियों समेत सहायक नदियों में पानी काफी बढ़ गया है, जिस कारण हालात बाढ़ जैसे हो चुके हैं। सोमवार को लगातार बारिश होने के कारण ढालवाला स्थित चंद्रभागा नदी में अचानक पानी बढ़ गया और यहां बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालावला की टीम ने यहां पार्किंग में खड़े कांवड़ वाहनों को हटाने के लिए मुनादी शुरू कर दी। देखते ही देखते करीब दो घंटे में दोनों पार्किंगों को खाली करा दिया गया। इस दौरान सूचना मिली कि दो गाय ढालवाला पुल में चंद्रभागा नदी के बीच में फंस गई हैं, जो पानी अधिक होने के कारण बाहर नहीं निकल पा रही हैं।

ALSO READ:  देहरादून : रायवाला कोतवाली प्रभारी खोलिया और रानी पोखरी थानाध्यक्ष का ट्रान्सफर

इसकी सूचना सफाई मृदुल कुमार ने तत्काल एसडीआरएफ ढालवाला को दी। जिसके बाद उपनिरीक्षक कविन्द्र सजवाण के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। यहां गायों को फंसा देख एसडीआरएफ टीम के जवान नितीश और उनके साथियों ने उफनाई चंद्रभागा नदी में छलांग लगा दी और दोनों गायों को बाहर निकाला। जिसके बाद मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने एसडीआरएफ और पालिका की जमकर सराहना की।इस दौरान जितेंद्र सिंह सजवाण, सुपरवाइजर महिपाल एवं एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी।

ALSO READ:  उत्त्तराखण्ड के 3 आईपीएस गए केंद्र प्रतिनियुक्ति में

Related Articles

हिन्दी English