मुनि की रेती : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मनाया गया अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस, कुसुम कंडवाल और सुबोध उनियाल रहे मौजूद

ख़बर शेयर करें -
  • कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, स्थानीय विधायक व वन  मंत्री सुबोध उनियाल और पूर्व सीएम और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी रहे मौजूद 
मुनि की रेती :भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से ढालवाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में अन्तराष्ट्रीय  महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्षकों का मन मोहा। लक्की डाॅ में उपहार मिलने पर महिलाओं के चेहरे खुषी से झूम उठे।
सोमवार को ढालवाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में अंतराश्टीय महिला दिवस कार्यक्रम का षुभारंभ पौड़ी लोक सभा सांसद तीरथ सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्षकों का मन मोहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पौड़ी लोक सभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देष के विकास में महिलाओं का अमूल्य योगदान है। आज के समय में नारी षक्ति ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पुराने समय से ही भारत देष के उत्थान हेतु नारियों ने बढचढ कर योगदान दिया है। नारी षक्ति त्याग और समर्पण की मूर्त रूप है। इसके बाद लक्की डाॅ कूपन में विजेता महिलाओं को उपहार बांटे गए।
मौके पर भाजपा जिला संगठन महामंत्री अजय, मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रोषन रतूड़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना जोषी, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, क्रेजी फेडरेषन अध्यक्ष मनीश डिमरी, निवर्तमान सभासद गजेंद्र सजवाण, वंदना थलवाल, राजेंद्र थलवाल, हिकमत नेगी, मंडल अध्यक्ष प्रेमदत्त सेमवाल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन चैहान, मीना मंदवाण, विजयलक्ष्मी भंडारी, कमलेष थलवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English