मुनि की रेती :सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने की कवायद तेजी से शुरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्वच्छत सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को लेकर सफाई अभियानों और सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने की कवायद तेजी से शुरू कर दी है। इसके तहत मंगलवार को निकाय की टीम ने छह चालान किए, जिनसे 900 रूपए का राजस्व वसूला गया। मंगलवार को सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों और गंगा किनारे घाटों का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान सफाई निरीक्षक ने गंगा घाटों पर गंदगी फैलाने, पॉलिथीन, थर्माेकोल और प्लास्टिक जैसे प्रतिबंधित वस्तुओं के उपयोग की पुष्टि होने पर कुल 6 चालान काटे, जिनसे 900 रुपये का राजस्व वसूला गया। सफाई निरीक्षक ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को सफल बनाने और गंगा किनारों की सफाई बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, पॉलिथीन का उपयोग न करने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील भी की।
ALSO READ:  दिल्ली में गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English