मुनि की रेती :पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 3 नाबालिक लड़कियों की प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से 48 घंटे के अंदर सकुशल बरामदगी की

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती : इमरान पुत्र अखलाक निवासी थलवाल मार्केट ढलवाला थाना मुनी की रेती द्वारा थाना मुनि की रेती में उपस्थित आकर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री दीपा (काल्पनिक नाम) उम्र 14 वर्ष अपनी बेस्ट फ्रेंड रिया (काल्पनिक नाम) पुत्री अनिल कुमार निवासी न्यू चंदेश्वर नगर ऋषिकेश उम्र 15 वर्ष, शिखा (काल्पनिक नाम) पुत्री मदनपाल निवासी शीशमझाड़ी थाना मुनि की रेती उम्र 15 वर्ष जो तीनों एक साथ दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं के साथ घर से थलवाल मार्केट में करवाचौथ के दिन महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाने के लिए गई थी। किंतु देर रात तक घर वापस नहीं आई है जिन्हे ढूंढने का काफी प्रयास किया किंतु तीनों लड़कियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उक्त तीनों लड़कियां जीजीआईसी ऋषिकेश की छात्रा हैं।

ALSO READ:  बागेश्वर में नए पुलिस अधीक्षक (SP) जीतेन्द्र कुमार मेहरा ने संभाला कार्यभार

थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत 3 नाबालिग लड़कियों को ढूढ़ने के लिए टीम गठित की।थाना स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन करते हुए गुमशुदा नाबालिक लड़कियों कि शीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु CCTV फुटेज चैक करते हुए 80 से अधिक CCTV फुटेज खंगाली गयी। तीनों लड़कियों के बारे में ज्ञात हुआ कि तीनों लड़कियां ट्रेन में बैठकर प्रयागराज की ओर जा रही हैं जिस पर तत्काल RPF कंट्रोल रूम प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) एवं प्रभारी निरीक्षक थाना राजकीय रेलवे पुलिस प्रयागराज को उक्त संबंध में सूचना व जानकारी प्रेषित करते गुमशुदा 3 लड़कियों के फोटोग्राफ व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए व मामले की गंभीरता से अवगत कराकर तलाश हेतु बताया गया व एक पुलिस टीम को तत्काल प्रयागराज हेतु रवाना किया गया। तत्पश्चात् थाना मुनी की रेती पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही से 3 नाबालिग लड़कियों को राजकीय रेलवे पुलिस प्रयागराज उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया। 3 नाबालिग लड़कियों की तत्काल सकुशल बरामदगी पर परिजनों व स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

ALSO READ:  UK : कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा

पुलिस टीम जो लड़कियों ढूंढ लायी –
1- प्रभारी निरीक्षक रितेश साह
2- व0उ0नि0 योगेश पांडेय
3- उ0नि0 आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी ढालवाला
4- हेड कांस्टेबल प्रवीन नेगी
5- म0कां0 अक्षी सैनी

🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷

Related Articles

हिन्दी English