मुनि की रेती : सीओ नरेन्द्र नगर अस्मिता ममगाईं ने मुनि की रेती थाने का अर्ध वार्षिक निरिक्षण किया 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सीओ नरेन्द्रनगर अस्मिता ममगाईं ने किया मुनि की रेती थाने का अर्ध वार्षिक निरिक्षण 
  • इस दौरान थाना प्रभारी रितेश शाह और उनकी पुलिस  टीम मौजूद रही 

मुनि की रेती : मुनि की रेती : मंगलवार को अस्मिता मंमगाईं, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर , टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना मुनि की रेती का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान,  सर्वप्रथम  क्षेत्राधिकारी को थाने पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई।इस दौरान,  उत्साहवर्धन के लिए  अधिकारी और कर्मचारी गणों को पारितोषिक प्रदान किया गया। क्षेत्राधिकारी  द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना, हवालात , भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवम् शिशु कल्याण पटल, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया।तत्पश्चात  क्षेत्राधिकारी  द्वारा थाने के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी तथा कर्गमचारियों  से शस्त्र अभ्यास कराया गया।क्षेत्राधिकारी  द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमातियों, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई। सीओ  द्वारा सरकारी संपत्ति का जीपी लिस्ट से मिलान किया गया।इसके उपरान्त क्षेत्राधिकारी  द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा समस्यायें पूछी गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।थाने पर उपस्थित समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लिया गया। लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये.

Related Articles

हिन्दी English