मुनि की रेती : भाजपा युवा मोर्चा ने झंडारोहण के बाद निकाली तिरंगा रैली तपोवन बाजार में 

ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : गणतंत्र  दिवस के अवसर पर आज भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गयी. भारत माता की जय के नारे लगाते हुए और हाथों में तिरंगा लिए जब बाजार में निकले हर कोई देखता रह गया. कई लोग बाजार में उनको देखकर भारत माता की जय के नारे लगाने लग गए. एक तरह से देश भक्ति का अलग ही जज्बा देखने को मिल रहा था. खास तौर पर इस इलाके में विदेशी भी काफी संख्या में रहते हैं, घूमने आते हैं ऐसे में विदेशी लोग भी हाथों में तिरंगा देख अपनी मोबाइल में तस्वीरें कैद करने में लग गए.  वहीँ स्थानीय लोगों ने भाजपा युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम की तारीफ की है.  स्थानीय दूकानदार संतोष नेगी और आनंद भंडारी ने कहा हमें ख़ुशी है इतना बड़े पर्व पर इस तरह तिरंगे को लेकर लोग निकले हैं. इससे राष्ट्र भावना जागृत होती है. खास तौर पर युवाओं में.
नरेन्द्र नगर  ग्रामीण मंडल  रविंद्र भंडारी  की अध्यक्षता में पहले झंडा रोहण किया  एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रपाल भंडारी  के नेतृत्व में आज नगर पंचायत तपोवन में तिरंगा रैली कार्यक्रम किया गया. इस दौरान, तिरंगा रैली कार्यक्रम के संयोजक पूर्ण सिंह धमादा  ने भी  प्रतिभाग किया. भारतीय जनता पार्टी के समस्त युवा मोर्चा की टीम, मंडल की समस्त टीम कार्यक्रम में मौजूद रही. प्रमुख तौर पर बरिष्ठ  नेताओं में रमेश सिंह पुंडीर मंडल महामंत्री नरेंद्र नगर ग्रामीण, भाजपा,अशोक कंडवाल,भीम चौहान मंडल उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष, आनंद पुंडीर बूथ अध्यक्ष,जयंत शर्मा ,राजेश बहुगुणा,दीपक चौहान,रवि भंडारी, सुमित भंडारी, दयाल सिंह युवा मोर्चा महामंत्री  व अन्य भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Articles

हिन्दी English