मुंबई: अभिनेत्री काव्या थापर गिरफ्तार, फुल नशे में थी, भेजी गयी जेल

ख़बर शेयर करें -

मुंबई अभिनेत्री काव्या थापर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जुहू पुलिस के अनुसार काव्या को कल सुबह शराब के नशे में कार को टक्कर मारने और एक व्यक्ति को घायल करने के बाद पुलिस के साथ हाथापाई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ALSO READ:  युपी :  सुल्तानपुर एन एच 330 बीच हाइवे पर गरीब खच्चर गाड़ी वाले क़ी दबंग द्वारा बेरहमी से पिटाई का CCTV फुटेज वायरल

काव्या मुख्य रूप से साउथ फिल्मों में नजर आती हैं। थापर का जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की है। उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज से स्नातक किया है। काव्या को पहली बार हिंदी शॉर्ट फिल्म तत्काल में देखा गया था। उन्होंने पतंजलि, मेक माई ट्रिप जैसे कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन दिए हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म ई माया पेरेमिटो थी जो 2018 में रिलीज हुई थी। काव्या अपने हॉट फोटोशूट के लिए जानी जाती हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

Related Articles

हिन्दी English