विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने साईं मंदिर के वार्षिक उत्सव में पहुँचकर आशीर्वाद प्राप्त किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश:  विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज साईं मंदिर के वार्षिक उत्सव में पहुँचकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना में सहभागी होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सद्भाव की कामना की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने विगत वर्ष विधायक निधि से 5 लाख रुपये की टिन शेड निर्माण हेतु की गई घोषणा का स्मरण कराते हुए अवशेष निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए अतिरिक्त 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के विकास में सहयोग देना उनकी प्राथमिकता है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों, श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि साईं मंदिर का वार्षिक उत्सव सामाजिक समरसता और सेवा भावना का प्रतीक है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : ऋषिकेश महापौर  शम्भू पासवान पहुंचे त्रिवेणी घाट, नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English